8वीं की छात्रा बनी मां, शॉल ओढ़कर छिपाती रही प्रेग्नेंसी!

झारखंड के गुमला का एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुर्खियों में है. यहां पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा (16 साल) ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. इस मामले को लेकर स्कूल की वार्डन ने बताया कि छात्रा का अगस्त महीने में एडमिशन हुआ था. वो हमेशा शॉल ओढ़े रहती थी. इस वजह से पता नहीं चल पाया कि गर्भवती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सत्यजीत कुमार

  • गुमला ,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

झारखंड के गुमला जिले में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 8वीं की छात्रा (16 साल) ने बीती रात सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया. इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. मामले में ये बात भी सामने आई है कि उसका चाचा के साथ लव अफेयर था. इस मामले में गांव में एक बैठक भी हुई थी.

Advertisement

जांच में पता चला कि गर्भवती है

गौरतलब है कि छात्रा ने बीती रात पेट दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती है. इसके बाद उसे लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई. 

हमेशा शॉल ओढ़े रहती थी

इस मामले में डीओ सुनील शेखर व वार्डन शांति देवी ने बताया कि अगस्त महीने में उसका एडमिशन हुआ था. उस वक्त वो स्वस्थ लग रही थी और किसी को इस विषय में जानकारी भी नहीं दी थी. वो हमेशा शॉल ओढ़े रहती थी. इस वजह से पता नहीं चल पाया कि गर्भवती है.

चाचा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था

वहीं, बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा का गांव में शादीशुदा रिश्ते के चाचा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी मामले को लेकर गांव में 16 जुलाई 2022 को एक बैठक भी हुई थी. इसमें समझौता हुआ था कि दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहेंगे. अगर दोबारा पकड़े गए तो 1 लाख रुपये जुर्माना देना होगा. इसके बाद छात्रा का कस्तूरबा विद्यालय में 2 अगस्त को एडमिशन कराया गया था.

Advertisement

जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन

अब इस मामले की जांच के लिए डीईओ सुनील शेखर, अतिरिक्त जिला पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित्रा तिर्की और लेखा पदाधिकारी एसएस माधुरी मिंझ की 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. डीईओ का कहा है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »