कश्मीर घाटी में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. कल उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले और उसके आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ गया और वहां जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली. आमतौर पर पतझड़ के मौसम यानी ऑटम सीजन में घाटी का मौसम काफी शांत और स्थिर रहता है, लेकिन इस बार प्रकृति का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला है.