हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के बाहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राजस्थान से घूमने आए पर्यटकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए निर्माणाधीन पिलर से जा टकराई और उसमें धंस गई. हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.