LoC पार कर उरी पहुंचा घुसपैठिया, गिरफ्तारी पर बोला- गर्लफ्रेंड से मिलने आया हूं

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पार कर अपनी कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचे पीओजेके निवासी जीशान अहमद मीर को भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया. खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने उसे और उरी की रहने वाली युवती को सिलिकोट क्षेत्र के पास हिरासत में लिया. सेना ने युवक को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है. हालांकि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां जासूसी, तस्करी और स्थानीय मदद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही हैं.

Advertisement
युवक मुजफ्फराबाद का निवासी बताया जा रहा है. Photo ITG युवक मुजफ्फराबाद का निवासी बताया जा रहा है. Photo ITG

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के एक युवक को भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया. सेना के अनुसार, चिनार वॉरियर्स ने एलओसी पार करते समय घुसपैठिए को पकड़ लिया और बाद में उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है, जो पीओजेके के मुजफ्फराबाद का निवासी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वह उरी क्षेत्र के तिलावाड़ी गांव की रहने वाली अपनी कथित प्रेमिका इरम बानो से मिलने के लिए दुनिया की सबसे कड़ी निगरानी वाली सीमाओं में से एक एलओसी पार कर भारत की ओर आया था.

Advertisement

दोनों को सिलिकोट इलाके के पास से हिरासत में लिया गया
सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना की 12 ग्रेनेडियर्स की एक टीम ने दोनों को सिलिकोट इलाके के पास से हिरासत में लिया. इसके बाद युवक और युवती दोनों को पूछताछ के लिए सेना की निगरानी में रखा गया.

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उरी सेक्टर में एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को जवानों ने रोका. सैनिकों ने संयम बरतते हुए उसे चुनौती दी और सफलतापूर्वक पकड़ लिया. बाद में उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मामला केवल व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य भी था. दोनों से पूछताछ जारी है.

Advertisement

घुसपैठ के एंगल से भी हो रही जांच
हालांकि शुरुआती तौर पर यह मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन उरी सेक्टर जैसी अत्यधिक संवेदनशील और कड़ी सुरक्षा वाली सीमा को पार कर भारत में प्रवेश करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. इसी कारण जांच एजेंसियां जीशान से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि उसे सीमा पार करने में किसी स्थानीय व्यक्ति या नेटवर्क की सहायता मिली थी या नहीं.

अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं इस घुसपैठ का संबंध जासूसी गतिविधियों, हथियार या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी संगठित घुसपैठ तंत्र से तो नहीं है. मामले के हर संभावित पहलू की विस्तार से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »