जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार ने स्कूली बच्चों को कुचला

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट हुआ है. तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को कुचल दिया. इसमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 9 बच्चे घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा

सुनील जी भट्ट

  • कठुआ,
  • 30 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. कठुआ में एक स्कूल के बच्चों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इसमें एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि 9 बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा कठुआ क्षेत्र में हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही कठुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

​

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग और अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि बच्चे सड़क के किनारे खड़े थे. तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया. लोगों की मदद से उन्हें निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई. 

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि कठुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से बेहद आहत हूं. प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल हुए छोटे बच्चे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. जिला प्रशासन को प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »