J-K: कुपवाड़ा और पुलवामा में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा और कुपवाड़ा में दो एनकाउंटर चल रहे हैं. दोनों मुठभेड़ों में एक-एक आतंकी मारा जा चुका है.

Advertisement

रोहित गुप्ता / अशरफ वानी

  • कुपवाड़ा/पुलवामा,
  • 06 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा और कुपवाड़ा में दो एनकाउंटर चल रहे हैं. दोनों मुठभेड़ों में एक-एक आतंकी मारा जा चुका है. ये दोनों ही मुठभेड़ मंंगलवार से चल रही हैं.

मारे गए आतंकी का नाम बिलाल अहमद
पुलवामा के गुडोरा गांव में चल रहे में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकी की पहचान बिलाल अहमद भट के तौर पर हुई है. उसके पास से एक AK 56 राइफल और कुछ गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.

Advertisement

सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में हुई झड़प
पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई, जिसमें 12 लोगों को चोटें आईं. सेना को जानकारी मिली है कि इस इलाके में अभी दो आतंकी और छिपे हुए हैं इसलिए सेना का तलाशी अभियान जारी है.


दूसरी मुठभेड़ मंगलवार से कुपवाड़ा के दर्दपुरा लोलाब इलाके में चल रही है. इस एनकाउंटर में भी सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी मिली है. इस इलाके के जंगलों में मंगलवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षाबलों ने मंगलवार से पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »