J-K: किश्तवाड़ में तनाव जारी, हजारों लोगों ने तोड़ा कर्फ्यू

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी

  • श्रीनगर,
  • 02 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई की आतंकवादी हमले में हत्या के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया गया. यहां तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे तोड़ते हुए हजारों लोग सड़क पर उतर आए.

हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अनिल परिहार और की हत्या के बाद लोगों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापाई भी की. जम्मू, रियासी, उधमपुर, रामबन, कठुआ, भद्रवाह और सांबा में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया गया. बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी, त्रिकुटा नगर, रेहड़ी और बोहरी में सड़कों पर जाम लगाया.  प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए हत्या में शामिल के खात्मे की मांग की.

Advertisement

इलाके में लगा कर्फ्यू

वहीं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है. तनाव की स्थिति को देखते हुए जम्मू और किश्तवाड़ में इंटरनेट की सेवाएं भी रोक दी गई है. घटना पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है.

सेना ने निकाला फ्लैग मार्च

भारतीय सेना ने राज्य के किश्तवाड़ में फ्लैग मार्च निकाला. जहां संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार की रात बीजेपी राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी थी. जिला मजिस्ट्रेट ने  कहा, किश्तवाड़ में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना ने फ्लैग मार्च निकाला.

गौरतलब है कि गुरुवार शाम वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तो टप्पल गली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद ही पुलिस ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement