J-K: उरी में LoC के पास आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ में 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. ये गोलाबारी उरी सेक्टर के पास हो रही है. बताया जा रहा है कि घुसपैठियों को रोकने के दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं.

Advertisement
एलओसी पर सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी. (फाइल फोटो-PTI) एलओसी पर सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी. (फाइल फोटो-PTI)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 26 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST
  • उरी सेक्टर में जारी है ऑपरेशन
  • घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में एलओसी (LOC) पर रविवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. ये गोलीबारी उरी सेक्टर (Uri Sector) के पास हो रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे आतंकियों को रोकने के दौरान सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए हैं. सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं.

दरअसल, उरी सेक्टर में सीमा पार घुसपैठ की बड़ी जानकारी सामने आई थी. पिछले हफ्ते भी सुरक्षाबलों की ओर से बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था. अब फिर से उरी के पास पाकिस्तान के आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में है, जिन्हें रोकने के लिए भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. रविवार को घुसपैठियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं.

Advertisement

वहीं, बांदीपोरा जिले के वातरीना गांव में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. ये मुठभेड़ रविवार सुबह तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला. हालांकि, अब तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने आतंकी यहां छिपे हैं. 

पिछले हफ्ते उरी में चला था बड़ा ऑपरेशन

पिछले हफ्ते उरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया था. ये ऑपरेशन चार दिन तक चला था. घुसपैठ का इनपुट मिलने के बाद शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से आ रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था. इन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने 5 एके-47, 8 पिस्टल और 70 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »