दिनेश्वर शर्मा से बातचीत करने पर हुर्रियत ने वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाला

आजतक से बातचीत में अब्दुल गनी भट ने कहा कि वो अभी भी पार्टी के प्रमुख हैं और आखिरी सांस तक रहेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि मगरे समेत 2 लोगों ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर फैसले के बारे में जानकारी दी थी.

Advertisement
केंद्र के वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) केंद्र के वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा (फाइल फोटो)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार के वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने पर हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट को अपनी ही पार्टी मुस्लिम कॉन्फ्रेंस से सस्पेंड कर दिया गया है. भट मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं और 1988 से ही पार्टी से जुड़े हुए थे. भट की जगह अब सुल्तान मगरे को 6 माह के लिए पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है.

Advertisement

मुस्लिम कॉफ्रेंस की ओर से कहा गया कि पार्टी ने सोमवार को अंदरुनी विवाद से निपटने के लिए एक बैठक बुलाई थी. हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक़ के नाम पर लिखे गए पत्र में दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात को बताया गया है. हालांकि भट ने अपनी पार्टी से अपने ही निलंबन की खबरों से इनकार किया है.

आजतक से बातचीत में अब्दुल गनी भट ने कहा कि वो अभी भी पार्टी के प्रमुख हैं और आखिरी सांस तक रहेंगे. उन्होंने ये भी बताया कि मगरे समेत 2 लोगों ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर फैसले के बारे में जानकारी दी थी.

पिछले सप्ताह दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने वाले भट ने कहा कि वो निजी स्तर पर शर्मा से मिले थे. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के दो आम सदस्य उन्हें नहीं कर सकते. भट ने तंज करते हुए यह भी कहा कि शौकिया घोड़ों से रेस नहीं जीती जाती.

Advertisement

बता दें बीते 23 अक्टूबर को केंद्र ने दिनेश्वर शर्मा के कश्मीर में वार्ताकार नियुक्त किया है. वह कश्मीर में शांति की बहाली के लिए सभी पक्षों से मुलाकात कर रहे हैं. साथ में घाटी के युवाओं और सिविल सोसायटी से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिशों में लगे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »