पुलवामा एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, एक स्थानीय नागरिक की भी मौत

दक्षिणी कश्मीर के मलंगोपुरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके घेरा. यहां एक घर में दो आतंकियों के छिपे होने का शक जताया जा रहा था.

Advertisement
मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर

अशरफ वानी / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • श्रीनगर,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से जारी मुठभेड़ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खत्म हुई. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकी को मार गिराया. मारे गए दो आतंकियों में एक की पहचान लश्कर के आतंकी मोहम्मद शफी शेरगुजारी के तौर पर हुई है. इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया, जिसमें  एक स्थानीय नागरिक (छात्र) की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक घायल भी हुए हैं.

Advertisement

दक्षिणी कश्मीर के मलंगोपुरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके घेरा. यहां एक घर में दो आतंकियों के छिपे होने का शक जताया जा रहा था.

सुरक्षाबलों पर पथराव
पुलवामा में सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया. ये पथराव आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ वाली जगह पर ही हुआ. इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी.

इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद भी हुए. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आकिब मौलवी और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »