जम्मू-कश्मीर में हादसा... नाले में गिरी SUV, हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की मौत, दो बेटे घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया. भद्रवाह-बनी रोड पर बस्ती ब्रिज के पास एक SUV नाले में गिर गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे घायल हो गए. घायलों का इलाज भद्रवाह के अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement
हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की चली गई जान. (Photo: Representational) हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की चली गई जान. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • डोडा,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी की जान चली गई, जबकि उनके दो बेटे घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ, जब उनकी एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरते हुए एक नाले में जा गिरी.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे हुआ. उस समय एक एसयूवी भद्रवाह से बानी की ओर जा रही थी।.भद्रवाह-बानी सड़क पर बस्ती पुल के पास कार बेकाबू हो गई और वह नीचे एक नाले में फिसल गई.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि कार में हेड कॉन्स्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी रेहाना बेगम सवार थीं, इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जुल्फिकार अली भद्रवाह में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच (DSB) में तैनात थे. इस हादसे में उनके दो बेटे 20 वर्षीय अरशद अहमद और  24 वर्षीय कामरान अहमद घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए भद्रवाह के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार हो रहा है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बीड में हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

इस संबंध में डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने कहा कि जुल्फिकार अली एक समर्पित और मेहनती अधिकारी थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में खासकर नशे के खिलाफ अभियान और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

इस हादसे पर दुख जताते हुए ऊधमपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बस्ती गांव के पास हुए इस दुखद हादसे के बारे में पता चलने पर मैंने डोडा के डीसी कृष्ण लाल से बात की. इस हादसे में हेड कॉन्स्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की जान चली गई. उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चे भी उनके साथ यात्रा कर रहे थे, जो घायल हो गए हैं, लेकिन अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने आगे कहा कि परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है.

डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने अली को एक समर्पित और मेहनती अधिकारी बताया, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ विभाग की सेवा की. एसएसपी ने कहा कि अपनी सेवा के दौरान, अली ने विशेष रूप से नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में योगदान दिया. उन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए पूरी लगन से काम किया.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ज़ुल्फ़िकार अली के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. वहीं घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement