J-K: पुलवामा में आतंकी हमला, एक CRPF जवान घायल

घायल जवान का नाम बीएन ठाकुर है और वो सहायक उप निरीक्षक हैं. घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

Advertisement
बारामूला में भी हुआ आतंकी हमला बारामूला में भी हुआ आतंकी हमला

लव रघुवंशी / शुजा उल हक

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हुए आतंकवादी हमले में एक जवान को गोली लगी, जिसमें वो घायल हो गया.

घायल जवान का नाम बीएन ठाकुर है और वो सहायक उप निरीक्षक हैं. को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

Advertisement

बारामूला में आतंकी ढेर
इससे पहले मंगलवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के हरितार तारजू में सेना ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया. आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बीती रात अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि तड़के कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सुरक्षाबलों ने संबंधित लोगों को चेतावचनी दी जिन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »