हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों पर मौसम का मिजाज बदलते ही सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. मौसम सुहाना होने और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के बाद पर्यटकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. डलहौजी और मनाली जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है.