HP Election Results on ECI Website: बीजेपी से छिना हिमाचल, चुनाव आयोग की साइट पर देखें आंकड़े

results.eci.gov.in, Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुई मतगणना के बाद यह साफ हो चुका है कि यह राज्य अब बीजेपी से छिन चुका है. नतीजे इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं.

Advertisement
How to Check Himachal Pradesh Election result 2022-16:9 How to Check Himachal Pradesh Election result 2022-16:9

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST

Himachal Pradesh Election Results on Election Commission of India: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हुई. सभी 68 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं. हिमाचल में कांग्रेस का सरकार बनाना तय है. कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है. बीजेपी दूसरे नंबर पर है, जबकि आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका है.

हिमाचल ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को ही फॉलो किया है. यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है. बीजेपी ने इस बार लोगों से रिवाज बदलने की अपील की थी, हालांकि जनता ने इस बार कांग्रेस को मौका दिया है. बता दें कि हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था. सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी. 

Advertisement

कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली. वहीं, बीजेपी को महज 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. अन्य को 3 सीटें मिलीं.

Himachal Pradesh Election Results on ECI website

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हर सीट के नतीजे चेक किए जा सकते हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर पर जाकर क्लिक करें. उसके बाद आप संबंधित राज्य के नतीजे चेक कर सकते हैं. 

How to check constituency Wise Himachal Pradesh Assembly Election Results

1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

2. पर क्लिक करें. 

3. क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, वहां गुजरात या हिमाचल प्रदेश में से कोई एक सिलेक्ट कर लें. 

4. राज्य सिलेक्ट करते ही संबंधित स्टेट के नतीजे सामने आ जाएंगे.

Advertisement

5. फिर पर क्लिक करें. ऐसा करते ही हर विधानसभा के नतीजे देख सकेंगे. 

Himachal Election Results How to watch

आप aajtak.in वेबसाइट पर भी नतीजे देख सकते हैं.  

Himachal Election Results Coverage देखने के लिए नीचे क्लिक करें 

किसे कितनी सीट, देखें यहां

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement