हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 3 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने 6 बागी विधायकों को बजट सत्र में शामिल न होने पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर अयोग्य करार दे दिया था. इसके चलते 6 विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं. इनमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटें शामिल हैं. इन्हीं में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
कांग्रेस ने हिमाचल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है (सांकेतिक तस्वीर) कांग्रेस ने हिमाचल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है (सांकेतिक तस्वीर)

ललित शर्मा

  • शिमला,
  • 26 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा, गगरेट सीट से राकेश कालिया और कुटलेहर सीट से विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. दरअसल, राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले 6 विधायकों पर एक्शन के बाद उपचुनाव होना है. इन नेताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था. 

Advertisement

इसके बाद कांग्रेस ने इन सभी बागी विधायकों को बजट सत्र में शामिल न होने पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर अयोग्य करार दे दिया था. इसके चलते 6 विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं. इनमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटें शामिल हैं. इन्हीं में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस की ओर से लाहौल स्पीति, धर्मशाला और बड़सर में उम्मीदवारों के ऐलान का अभी इंतजार है. 

इन विधायकों को किया गया था बर्खास्त 

बता दें कि कांग्रेस ने जिन छह विधायकों को बर्खास्त किया था उनमें सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो शामिल हैं. इन विधायकों पर कार्रवाई के बाद 6 विधानसभा सीटें रिक्त हो गई हैं और नियम के मुताबिक 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है. बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा स्पीकर के बर्खास्तगी के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की हुई है. इस पर सुनवाई जारी है.

Advertisement

बीजेपी ने कांग्रेस के बागियों को दिया है टिकट

गौरतलब है कि बीजेपी ने कांग्रेस के सभी 6 बागी नेताओं को उपचुनाव में टिकट दिया है. भाजपा ने सुधीर शर्मा को धर्मशाला, रवि ठाकुर को लाहौल और स्पीति, राजिंदर राणा को सुजानपुर, इंदर दत्त लखनपाल को बड़सर, चैतन्य शर्मा को गगरेट और देविंदर कुमार भुट्टो को कुटलेहर से मैदान में उतारा है. इन छह सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे. इसी दिन हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »