हिमाचल प्रदेश में सुबह से भूकंप के लगातार चार झटके, दहशत में लोग

हिमाचल प्रदेश में पहले भूकंप के तकरीबन 21 मिनट बाद भूकंप का दूसरा और फिर कुछ अंतराल पर तीसरा और चौथा झटका भी आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई.

Advertisement
हिमाचल में लगातार चार बार भूकंप के हल्के झटके हिमाचल में लगातार चार बार भूकंप के हल्के झटके

केशव कुमार / सिद्धार्थ तिवारी

  • शिमला,
  • 27 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह एक के बाद एक चार भूकंपों ने लोगों में दहशत फैला दी है. सुबह 6 बजकर 44 मिनट 32 सेकेंड पर भूकंप का पहला झटका लोगों ने महसूस किया. भारतीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 आंकी गई.

कुल्लू जिले में बताया गया. चौथे झटका शिमला में महसूस किया गया. भूकंप के अभिकेंद्र की गहराई 10 किलोमीटर आंकी गई. कुल्लू जिले में आए भूकंप को कुल्लू, मनाली, रामपुर, शिमला तक महसूस किया गया.

Advertisement

उसी केंद्र पर आया लगातार भूकंप
हिमाचल प्रदेश में पहले भूकंप के तकरीबन 21 मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका भी आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई. इसके बाद तीसरा झटका शनिवार सुबह ही 9 बजकर 8 मिनट पर आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही. चौथा झटका दोपहर 12: 37 बजे दोपहर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही. खास बात ये है कि भूकंप का केंद्र भी पहले वाली जगह ही रहा. भूकंप वैज्ञानिकों के मुताबिक चारों ही झटके की श्रेणी में आते हैं.

शहरों से भूकंप केंद्र की दूरी
भूकंप के केंद्र का लोकेशन सराहन के पश्चिम 9 किलोमीटर की दूरी पर रहा है. हिमाचल की राजधानी शिमला से भूकंप केंद्र की दूरी 69 किलोमीटर, कुल्लू से भूकंप केंद्र की दूरी 75 किलोमीटर और मंडी से की दूरी 77 किलोमीटर आंकी गई है. नई दिल्ली से भूकंप केंद्र की दूरी 323 किलोमीटर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »