'मैंने गाय का गोश्त बनाया है, शुभेंदु खाओगे क्या', महिला ने बंगाल CM को चिढ़ाया, वीडियो वायरल

गुरुग्राम के चकरपुर इलाके की रहने वाली जोसना बीवी को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में वह रसोई में खाना बनाते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को संबोधित कर गोश्त, ईद-उल-अजहा और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करती दिखाई दे रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को शिकायत मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.

Advertisement
मामला सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके का है. Photo ITG मामला सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके का है. Photo ITG

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला ये दावा करती है कि वह गाय का मांस पका रही है और बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी को खाने के लिए आमंत्रित कर रही है. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में एक महिला रसोई में खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है. वह बंगाली भाषा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम ले रही है. महिला कथित तौर पर ईद-उल-अजहा, गोश्त और पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही है.

Advertisement

'आपको भात खाने का मन हो तो वह भी बता देना'
वीडियो में महिला कह रही है कि उसने कड़ाही में गोश्त (BEEF) पकाया है. महिला ने सीएम शुभेंदु को संबोधित करते हुए कहा कि आपने इस बार तो मुझे कुर्बानी (ईद-उल-अजहा) नहीं देने दी, लेकिन आपने खुद दूसरों के घर जाकर दो-दो कटोरी गोश्त खाकर आए. महिला ने आगे कहा, 'आपको गोश्त खाना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने आपके लिए यह गोश्त और साथ में रोटी बनाई है. अगर आपको भात (चावल) खाना हो, तो वह भी बता देना.'

मामला सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और संबंधित महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई. महिला का नाम जोसना बीवी है.

Advertisement

​'ऊपर वाला सब देख रहा है'
वीडियो के आखिरी हिस्से में महिला गुस्से में CM से कहती है कि ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता और लालच का परिणाम बुरा होता है. उसने आरोप लगाया कि शुभेंदु मुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं और उसे इसके लिए ऊपर वाले (अल्लाह) के यहां जवाब देना होगा. महिला ने कहा, 'आप जो हिंदुओं को भड़का रहे हो, याद रखना ऊपर अल्लाह बैठा है और वह आपको इसका सबक सिखाएगा.'

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस महिला का नाम जोसना बीवी पत्नि फजूर रहमान है, जो कि गुरुग्राम के चकरपुर इलाके के चंद्रलोक इलाके के किराए के मकान में रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »