रेयान हत्याकांड: फंसाने वाले पुलिस अधिकारियों पर केस करेगा बस कंडक्टर अशोक, मांगी आर्थिक मदद

प्रद्युम्न हत्याकांड में पुलिस ने शुरू में अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था. अशोक के पिता अमीरचंद ने कहा, ''यह अब साफ हो चुका है कि मेरे बेटे अशोक को फंसाया गया और बलि का बकरा बनाया गया.''

Advertisement
बस कंडक्टर अशोक कुमार बस कंडक्टर अशोक कुमार

राम कृष्ण

  • गुरुग्राम,
  • 10 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में शुरुआत में गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक कुमार के परिजन अब मामले में फंसाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस करेंगे. रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या के सिलसिले में CBI द्वारा 16 वर्षीय संदिग्ध छात्र के पकड़ने के बाद बस कंडक्टर अशोक कुमार के परिवार ने यह फैसला लिया है.

Advertisement

में पुलिस ने शुरू में अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था. अशोक के पिता अमीरचंद ने कहा, ''यह अब साफ हो चुका है कि मेरे बेटे अशोक को फंसाया गया और बलि का बकरा बनाया गया. हमने गुडगांव पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्णय लिया है. इन अधिकारियों ने उसे फंसाया और मीडिया के सामने झूठा अपराध कबूल करने के लिए टार्चर किया.''

अमीरचंद ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने अशोक को नशे की डोज दी. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने केस दर्ज करने के लिए गांव वालों से आर्थिक मदद मांगी है. अमीरचंद का कहना है कि सभी गांव वाले हमारे साथ हैं और अशोक को न्याय दिलाना चाहते हैं. साथ ही मामले में गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं.  

Advertisement

वहीं, विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर पुलिस जांच में नाकामी के लिए हमला बोला है. पूर्ववर्ती हुडा सरकार के मंत्री अजय यादव ने तीन डीसीपी और विशेष जांच दल (SIT) के सदस्यों के खिलाफ गहन जांच की मांग की है, जिन्होंने गरीब कंडक्टर अशोक कुमार को बलि का बकरा बनाया. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि यह खट्टर सरकार की विफलता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »