स्कूल में मासूम से बेरहमी, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा छात्र, अब प्रिंसिपल पर गिरी गाज

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में केजी की मासूम बच्ची से मारपीट के मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची को पत्थरों और गमले से पीटा था. गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था.

Advertisement
पत्थर और गमले से KG की बच्ची पर हमला.(Photo: Screengrab) पत्थर और गमले से KG की बच्ची पर हमला.(Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • पंचकूला,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

हरियाणा के पंचकूला में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ स्कूल परिसर में हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को सस्पेंड कर दिया गया है. हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए.

Advertisement

प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत निलंबित किया गया है. स्कूल में हुई इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है. मामले में पहले ही बच्ची के साथ कथित मारपीट को लेकर सवाल उठ रहे थे.

यह भी पढ़ें: 2 टीचर निलंबित, बाल आयोग ने लिया संज्ञान... पंचकूला केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

दरअसल, स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर केजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है. बताया गया कि छात्र ने बच्ची पर पत्थरों और गमले से हमला किया था. इस घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

पत्थरों और गमले से किया हमला, बेहोश होने के बाद भी घसीटता रहा छात्र

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना स्कूल परिसर में हुई. आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. इसके बाद उसने गमला उठाकर उस पर वार कर दिया. हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आईं.

आरोप है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका. वह उसे काफी देर तक घसीटता रहा और पत्थरों से हमला करता रहा. घटना की गंभीरता सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.

गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर हुई बच्ची

घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया. बच्ची का इलाज जारी है.

इस मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »