रोहतक में बड़ा गैंगवार! IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर हत्या, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

 हरियाणा के रोहतक में IGP कार्यालय से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े 22 गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. दिल्ली बाईपास पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के नाम का जिक्र किया गया है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है.  

Advertisement
रोहतक में बड़ा गैंगवार! युवक को दागी 22 गोलियां (Photo: itg) रोहतक में बड़ा गैंगवार! युवक को दागी 22 गोलियां (Photo: itg)

अरविंद ओझा

  • रोहतक,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आईजी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर दिल्ली बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने दिनेश उर्फ गोगा पर 22 गोलियां दाग दीं. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बिजी रोड पर हुई इस वारदात से आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई. मृतक दिनेश गोगा का भी आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है.

Advertisement

मौके से मिले 28 से 30 राउंड गोलियां के खोल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर तेज रफ्तार वाहन में आए और एकाएक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें पहुंचीं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को मौके से करीब 28 से 30 राउंड हुए गोलियां के खोल मिले है.

'2-4 कीड़े मकोड़े हैं इनका टाइम आ लिया है'

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसने मामले को और सनसनीखेज बना दिया. पोस्ट में 'जय भोले की' लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर कराई गई है.

Advertisement

पोस्ट में आगे धमकी भरे लहजे में अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. लिखा है - बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं इनका टाइम आ लिया है. साथ ही इसमें कुछ पुलिसकर्मियों पर करप्ट होने का आरोप भी लगाया गया है. पोस्ट में लिखा है- हम देश के कानून और ईमानदार खाकी का सम्मान करते हैं लेकिन कुछ करप्ट पुलिसवालों के कारण आज ये दिन देखना पड़ रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement