हरियाणा: सरपंच ने नहीं बनवाई सड़क तो बाप-बेटे ने बीच बाजार बेरहमी से पीटा

सरपंच द्वारा घर के सामने सड़क ना बनाए जाने से नाराज एक परिवार ने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव के सरपंच के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका वीडियो वायरल कर दिया. 

Advertisement
सरपंच को पीटते बाप-बेटे सरपंच को पीटते बाप-बेटे

तनसीम हैदर

  • दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST
  • सरपंच की पिटाई का वीडियो वायरल
  • पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा के पलवल के एक गांव में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सरपंच द्वारा घर के सामने सड़क ना बनाए जाने से नाराज एक परिवार ने, कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव के सरपंच के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका वीडियो वायरल कर दिया.

पिटाई का यह वीडियो पलवल का है, जहां पलवल के एक गांव ताराका के सरपंच को गांव के ही एक परिवार के लोग बुरी तरह पीट रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक शख्स वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है. इसने अपने बेटे व अन्य साथियों के साथ मिलकर, सरपंच के साथ मारपीट की है.

Advertisement

पलवल पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में बेहद अजीब चीज सामने आई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि सरपंच ने उनके घर के आगे रास्ता नहीं बनवाया, जिसको लेकर उनका परिवार नाराज था और इसी को लेकर काफी समय से उनकी अनबन चल रही थी. शाम को सरपंच बाइक पर अपने गांव लौट रहा था, तभी वेद प्रकाश ने हमला कर दिया.

वेद प्रकाश ने अपने बेटे और कुछ अन्य साथियों के साथ सरपंच अशोक पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में मारपीट व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां बाकी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement