गुरुग्राम में थार का कहर! दादा और 2 मासूम नातियों को कुचला... तीनों की हुई मौत

गुरुग्राम में एक थार ने दादा और उसके 2 मासूम नातियों को कुचल दिया. जिससे तीनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. फिलहाल पुलिस ने थार जब्त कर ली और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
थार ने दादा और 2 नातियों को कुचला. (Photo: Representational ) थार ने दादा और 2 नातियों को कुचला. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

गुरुग्राम में पटौदी के खोड गांव में एक तेज़ रफ़्तार थार गाड़ी ने दो लड़कों और उनके दादा को कुचल दिया. जिससे 8 साल के ज़ायेद खान और 10 साल के ईशान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके दादा, 53 साल के सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

मृतक राजस्थान के भिवाड़ी के मिल्कपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस के अनुसार सुभाष अपने दो नातियों के साथ अपने भाइयों से मिलने खोड गांव के पास लोकरा रोड पर आए थे. शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब वह दोनों लड़कों के साथ घर लौट रहे थे, तभी एक महिंद्रा थार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वे टक्कर वाली जगह से कई फीट दूर जा गिरे.

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: CM के कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों के साथ बड़ा हादसा, बस और पिक-अप की सीधी टक्कर में 10 की मौत, 31 घायल

पुलिस ने जब्त की थार

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहीं गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थार को जब्त कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने थार गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर ड्राइवर की पहचान कर ली है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि हादसे के समय थार गाड़ी बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की स्पीड बहुत तेज थी. कुचलने के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके चलते तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement