Honor killing: 'भाइयों ने मेरी शादीशुदा जिंदगी उजाड़ दी', सालों ने तलवार से जीजा का गला काटा

यमुनानगर में हॉरर किलिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी बहन के लव मैरिज करने से नाराज थे. जिसके चलते उन्होंने तलवार से अपने जीजा का गला काट दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisement
हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

आशीष शर्मा

  • यमुनानगर,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

हरियाणा के यमुनानगर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां बहन के लव मैरिज से नाराज भाईयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा का तलवार से गला काट दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना में शामिल पांच हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि अभिषेक और रिशु ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. इसके बाद से दोनों करीब एक साल से जीरकपुर में रह रहे थे. रविवार रात अभिषेक अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने यमुनानगर आया. इसकी भनक रिशु के दोनों भाइयों को लग गई और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभिषेक और उसके दो दोस्तों को तलवारों से काट डाला. अभिषेक की मौत हो गई और उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए.

बहन के लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीता का कत्ल किया

इस शादी के बाद अभिषेक और रिशु के एक बच्चा भी है. बावजूद इसके भाइयों ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस भी तुरंत एक्टिव हुई और छापेमारी कर मास्टर माइंड अभिषेक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस ऑनर किलिंग से लोग सकते में हैं. रिशु करीब एक साल से अभिषेक के साथ हंसी खुशी रह रही थी, लेकिन रिशु के दोनों भाई उसकी शादी के खिलाफ थे.

Advertisement

पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

रोती बिलखती रिशु ने कहा मेरी शादीशुदा जिंदगी मेरे ही सगे भाईयों ने उजाड़ दी. मेरे अपनों ने मुझे ऐसा दुख दिया है. जिसे मैं मरते दम तक नहीं भूल पाऊंगी. इस मामले पर सिटी थाना यमुनानगर के एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि रिशु के दोनों भाई इनकी शादी के खिलाफ थे. जो अब जेल में हैं. रिशु पूरी तरह सुरक्षित है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement