शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा में घुस रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

हाईवे पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव के बाद वाहनों का पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. फिलहाल सभी आंदोलनरत किसानों को हरियाणा में धारूहेड़ा के पास रोका गया है. 

Advertisement
किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज (फाइल फोटो) किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज (फाइल फोटो)

शरत कुमार

  • अलवर,
  • 03 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST
  • हरियाणा पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज
  • शाहजहांपुर बॉर्डर के रास्ते घुस रहे थे हरियाणा
  • हाईवे पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक महीने बाद भी जारी है. वहीं रविवार को अलवर जिले के शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच तनातनी का माहौल देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. हरियाणा पुलिस प्रशासन और किसान आंदोलनकारियों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि हालात को काबू करने के लिये पुलिस को किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. इतना ही नहीं उन्हें रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी छोड़े हैं. 

Advertisement

हाईवे पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव के बाद वाहनों का पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. फिलहाल सभी आंदोलनरत किसानों को हरियाणा में धारूहेड़ा के पास रोका गया है. 

ये सभी किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हुए थे. ये हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचना चाह रहे थे. लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया है. 

इससे पहले गुरुवार को भी राजस्थान में किसानों के एक ग्रुप ने राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर शाहजहांपुर में जबरन घुसने की कोशिश की थी. करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हरियाणा में प्रवेश कर लिया था और दिल्ली की तरफ रवाना हो गए थे.

देखें: आजतक LIVE TV

किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की. हालांकि आंदोलनकारी किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

Advertisement

बारिश ने दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मुश्किलें रातभर हुई बारिश ने बढ़ा दीं हैं. लगातार बारिश होने से आंदोलन स्थलों पर जलजमाव हो गया है.

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता ने कहा कि किसान जिन तंबूओं में रह रहे हैं वह वॉटरप्रूफ हैं लेकिन ये ठंड और जलभराव से उनका बचाव नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से प्रदर्शन स्थलों पर हालात बहुत खराब हैं, यहां जलभराव हो गया है. बारिश के बाद ठंड बहुत बढ़ गई है लेकिन सरकार को किसानों की पीड़ा नजर नहीं आ रही. 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई तथा बादल छाए रहने और पूर्वी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »