ड्राइवर ने ड्यूटी से पहले दोस्तों के साथ बस में पी थी शराब... महेंद्रगढ़ बस हादसे में नया खुलासा, 6 बच्चों की हुई थी मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर ने बस में ही बैठकर अपने साथियों के साथ शराब पी थी, इसके बाद बस लेकर बच्चों को लेने निकला था. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे घायल हुए थे.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी.

नवीन कुमार

  • महेंद्रगढ़,
  • 14 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

Mahendragarh Bus Accident: हरियाणा में 11 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी. इसमें छह मासूम बच्चों की जान चली गई थी. यह हादसा उन्हानी के पास हुआ था. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि स्कूल बस चालक ने शराब पी रखी थी. शराब के नशे में ड्राइवर बस चला रहा था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

इस मामले की जांच में पुलिस ने पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग से बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सेहलंग के रहने वाले हरीश उर्फ निट्टू और संदीप के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: Haryana: महेंद्रगढ़ बस हादसे के मामले में स्कूल को मिला कारण बताओ नोटिस, प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ्तार, 6 छात्रों की हुई थी मौत

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी बस चालक धर्मेंद्र ने बस में बैठकर शराब पी थी. इसके बाद बच्चों को स्कूल के लिए लाने के लिए निकला था. पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा निर्देश में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया.

Advertisement

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति निवासी कनीना और होशियार सिंह निवासी कनीना को गिरफ्तार किया, जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया. इनसे पूछताछ की जा रही है.

स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया है केस

स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. छात्रा ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी थी. छात्रा ने कहा था कि बस चालक शराब पिए था, जिसको बार-बार बस धीरे चलाने को कहा गया, इसके बाद भी वह बस तेज चला रहा था. इसी वजह से बस उन्हानी के पास पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई.

बच्चों के परिजनों ने ड्राइवर को नशे में देख निकाल ली थी बस की चाबी

गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने पर बस की चाबी ले ली थी. इस बारे में स्कूल प्रशासन को भी अवगत कराया था. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कहा था कि ड्राइवर को चाबी दे दो, कल हटा दिया जाएगा. इसके बाद यह हादसा हो गया.

Advertisement

छात्रा ने शिकायत में कहा है कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नहीं था और ना ही कोई महिला कर्मचारी थी. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »