फरीदाबाद में मांस विक्रेता से एक लाख की फिरौती मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार

फरीदाबाद में एक मांस विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने विक्की नामक व्यक्ति के कहने पर यह साजिश रची थी. वो एक काली स्कॉर्पियो से दुकान पर पहुंचे और जबरन 10,000 रुपये वसूल लिए. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है. यह सांकेतिक तस्वीर है.

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 06 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक मांस विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. 

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि राजीव कॉलोनी में रहने वाले अनिल पेशे से मांस विक्रेता हैं. उन्होंने 30 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अनिल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी.

Advertisement

अनिल ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को तीन युवक मोहम्मद अक्षय (28), सुमित (30) और मोहम्मद सलमान (28) एक काली स्कॉर्पियो कार में उनकी दुकान पर आए. 

उन्होंने खुद को रोहित और विक्की का आदमी बताते हुए जबरन उनसे 10,000 रुपये वसूले और कहा कि अगर शेष राशि यानी एक लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और यह पूरा प्लान विक्की के कहने पर उन्होंने बनाया था ताकि इलाके में अपना दबदबा कायम किया जा सके.

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों का मकसद मांस विक्रेता को डराकर उससे नियमित रूप से पैसा वसूलना था. फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस गिरोह के पीछे और लोग तो नहीं हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »