राजकोट से तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मुंबई से भागकर पहुंचे थे गुजरात

गुजरात के राजकोट में पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध रूप से वहां रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. ये लोग पहले मुंबई में रह रहे थे और करीब दो महीने पहले राजकोट पहुंचकर वहां किराये के मकान में रहने लगे. अब पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Advertisement
यहां सांकेतिक तस्वीर है यहां सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • राजकोट,
  • 25 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

गुजरात के राजकोट जिले में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि इन तीनों को राजकोट पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने गिरफ्तार किया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को विशेष सूचना के आधार पर SOG ने रंगपर इलाके में एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अगले दिन, पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया, जो इन दोनों की मदद कर रही थी.

Advertisement

मुंबई से पहुंचे थे गुजरात

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोहेल हुसैन याकूतअली (30), रिपोन हुसैन अमीरुल इस्लाम (28) और हीना खुर्शीद के रूप में हुई है. ये सभी बांग्लादेश की राजधानी ढाका के निवासी हैं. 

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वो बांग्लादेश से हैं और पिछले दो महीनों से राजकोट में रह रहे थे. महिला ने दावा किया कि वह मुंबई में 6-7 साल तक रही और फिर दो साल पहले राजकोट में आकर बस गई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों बांग्लादेशी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों से उनके अवैध तरीके से भारत में रहने के बारे में पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि कहीं उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है.

Advertisement

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये लोग भारत में कैसे आए और क्या इन्हें किसी गिरोह या संगठन से सहायता मिली थी. SOG की टीम अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »