अहमदाबाद की सड़कों पर थूकना पड़ सकता है भारी, 50 से 500 रु तक वसूला जा रहा जुर्माना

अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर ने सार्वजनिक स्थानों या दीवारों पर थूकने और पान-मसाला खाकर पीक फेंकने वालों से जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है जिसके बाद निगम के अधिकारी ने कई लोगों से जुर्माना वसूला है. दो दिनों में 287 लोगों से अहमदाबाद नगर निगम ने 31,000 रुपये जुर्माना वसूला है.

Advertisement
अहमदाबाद की सड़कों पर थूकने पर देना होगा जुर्माना अहमदाबाद की सड़कों पर थूकने पर देना होगा जुर्माना

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 04 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

अब गुजरात के अहमदाबाद में सड़कों पर थूकना लोगों को भारी पड़ेगा. नगर निगम ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलेगा जिसकी शुरुआत भी हो गई है. दो दिनों में 287 लोगों से अहमदाबाद नगर निगम ने 31,000 रुपये जुर्माना वसूला है.

अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर ने सार्वजनिक स्थानों या दीवारों पर थूकने और पान-मसाला खाकर पीक फेंकने वालों से जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है जिसके बाद निगम के अधिकारी ने कई लोगों से जुर्माना वसूला है.

Advertisement

सामान्य तौर पर सड़कों पर चलते समय या वाहनों पर जाने वाले लोग पान - मसाला खाने के बाद सड़क या दीवारों पर पीक फेंककर गंदगी फैलाते हैं. इससे किसी भी शहर या गांव की स्वच्छता बनाए रखना मुश्किल साबित होता है. लेकिन ऐसे लोगों को सुधारने और शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में विशेष अभियान शुरू किया गया है. 

अहमदाबाद नगर निगम के कमिश्नर एम. थेन्नारसन ने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर थूकने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है. सिर्फ दो दिनों में 287 लोगों को पकड़ा गया और उनसे 31,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

50 से 500 रुपये तक जुर्माना

गंदगी फैलाने पर अहमदाबाद नगर निगम की टीम द्वारा 50 रुपये से 100 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है. अगर व्हीकल से जाने वाले लोग रोड पर थूकते पकड़े गये तो जुर्माना 50 से 500 रुपये तक हो सकता है.

Advertisement

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले ही दिन अहमदाबाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 152 लोगों को तो दूसरे दिन 135 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए पकड़कर जुर्माना वसूला. 

अहमदाबाद नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों से पहले दिन 16,000 रुपये तो दूसरे दिन 15,000 रुपये जुर्माना वसूला है. नगर निगम द्वारा अहमदाबाद शहर को स्वच्छ रखने के लिए आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा.

अहमदाबाद शहर के एसजी हाइवे, नारणपुरा, नवरंगपुरा, वाडज, मणिनगर, वेजलपुर, राणिप, पालडी, साबरमती, चांदखेड़ा, नरोडा, बापूनगर, सैजपुर बोघा, चांदलोडिया, आईआईएम रोड समेत इलाकों में पान की दुकानों के पास सार्वजनिक रूप से सड़क पर खड़े होकर थूकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement