गुजरात बीजेपी की बैठक में अमित शाह और दिनेश शर्मा होंगे शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 21 और 22 अप्रैल को सोमनाथ में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और गुजरात प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव मौजूद रहेंगे.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 20 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 21 और 22 अप्रैल को सोमनाथ में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस साल के आखिरी में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और गुजरात प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव मौजूद रहेंगे.

Advertisement

इसमें के पूर्व प्रभारी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बिदाई दी जाएगी, जबकि नए प्रभारी भुपेंद्र यादव को पूरा कार्यभार सौंपा जाएगा. इसमें के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत पार्टी के 500 पदाधीकारी मौजूद रहेंगे.

भगवान सोमनाथ के दर्शन के साथ ही बीजेपी 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेगी. गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाधानी के मुताबिक प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान अमित शाह बीजेपी के कार्यकर्ताओ को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे. साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश भी शामिल होंगे. शाह यहां 22 अप्रैल को पहुंचेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »