पति, पत्नी और वो... देवर की हत्या के लिए भाभी ने दी 2 लाख की सुपारी, चार गिरफ्तार

साबरकांठा के सडोलिया गांव में पत्नी कोकिलाबेन ने प्रेमी दौलतसिंह के साथ मिलकर देवर विष्णु सिंह की हत्या करवा दी. दो लाख रुपये की सुपारी देकर साजिश रची गई. आरोपियों ने शादी का बहाना बनाकर विष्णु सिंह का अपहरण किया और गला घोंटकर हत्या कर शव फेंक दिया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
हत्या के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार (Photo: Screengrab) हत्या के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • साबरकांठा ,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

गुजरात के साबरकांठा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति पत्नी और वो के एक मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही देवर की हत्या करवा दी. प्रांतिज तालुका के सडोलिया गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आमतौर पर ऐसे मामलों में पति या पत्नी के बीच विवाद के चलते किसी एक की हत्या की खबर सामने आती है, लेकिन इस बार मामला अलग निकला. यहां पत्नी ने अपने देवर को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विष्णु सिंह को शक था कि उनकी भाभी कोकिलाबेन और गांव के ही दौलतसिंह के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं. इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे. विष्णु सिंह इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. इसी वजह से कोकिलाबेन ने अपने देवर को खत्म करने की योजना बनाई.

भाभी ने कराई देवर की हत्या

पुलिस के मुताबिक कोकिलाबेन ने अपने प्रेमी दौलतसिंह को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसके बाद दौलतसिंह ने हत्या की जिम्मेदारी गांव के विक्रम सिंह और रमेश सिंह को सौंप दी. तीनों ने मिलकर विष्णु सिंह की हत्या की पूरी योजना बनाई. आरोपियों ने विष्णु सिंह को शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया. रात के समय वे उसे एक इको कार में लेकर गए. वहां आरोपियों ने विष्णु सिंह का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को प्रांतिज के कालीपुरा से लावारी गांव जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया गया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया

जब पुलिस को सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान सदोलिया गांव निवासी विष्णु सिंह मकवाना के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी. इस चौंकाने वाली हत्या के बाद मृतक के भाई ने अपनी पत्नी कोकिलाबेन और उसके प्रेमी दौलतसिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्रांतिज पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement