राजकोट में डबल मर्डर, एक्स गर्लफ्रेंड और उसके पति पर पाइप से अटैक, दी दर्दनाक मौत

गुजरात के राजकोट जिले में खेत में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि तीन साल तक प्रेम संबंध में रहे युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके पति की पाइप से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है.

Advertisement
एक्स गर्लफ्रेंड और उसके पति पर पति पर पाइप से अटैक, दी दर्दनाक मौत (Photo: itg) एक्स गर्लफ्रेंड और उसके पति पर पति पर पाइप से अटैक, दी दर्दनाक मौत (Photo: itg)

ब्रिजेश दोशी

  • राजकोट,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

गुजरात के राजकोट जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पाटनवाव थाना क्षेत्र के मोटीमारड गांव के एक खेत में पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पूर्व प्रेमिका की शादी से नाराज था और इसी रंजिश में उसने दोनों की हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 13 और 14 जुलाई की रात मोटीमारड गांव के कृषि क्षेत्र में खेत मालिक की बेटी दुर्गा और उसके पति रोहित खेत पर मौजूद थे. सुबह दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले. दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था. सूचना मिलते ही पाटनवाव पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाईं. आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में लोगों से पूछताछ की गई और करीब 10 किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी सुरेश बारिया तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

राजकोट ग्रामीण के एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सुरेश बारिया और मृतका दुर्गा के बीच करीब तीन साल तक प्रेम संबंध थे. लेकिन पारिवारिक कारणों से दोनों की शादी नहीं हो सकी. करीब डेढ़ साल पहले दुर्गा की शादी रोहित से हो गई थी. शादी के बाद उसने सुरेश से सभी रिश्ते खत्म कर लिए थे, जिससे आरोपी नाराज था.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया कि दुर्गा के पिता के मध्य प्रदेश जाने के बाद दंपती खेत में दवा का छिड़काव कराने पहुंचे थे. उसी काम के लिए सुरेश भी वहां आया था, क्योंकि वह पास के खेत में बटाईदार के रूप में काम करता था. दिन में दोनों को साथ देखकर उसने रात में हत्या की योजना बनाई.

रात के समय आरोपी लोहे की मजबूत पाइप लेकर खेत पहुंचा. सबसे पहले उसने रोहित के सिर पर हमला किया. इसके बाद दुर्गा पर भी लगातार वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह खेत मालिक के पहुंचने पर घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश बारिया दाहोद जिले के सिंगवड़ तालुका के मलेकपुर गांव का रहने वाला है और पिछले चार-पांच वर्षों से उसी इलाके में खेती का काम कर रहा था. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में इस्तेमाल पाइप की बरामदगी के प्रयास जारी हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और वारदात को उसने अकेले अंजाम दिया.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »