बाप-बेटे ने लोहे के पाइप से पालतू कुत्ते को पीटा, CCTV में हैवानियत कैद

राजकोट में बाप-बेटे ने पालतू कुत्ते को लोहे और पीवीसी पाइप से बेरहमी से पिटाई दी. इस हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका इलाज जारी है. विरोध करने पर मालिक से अभद्रता करने का आरोप है. वहीं, यूनिवर्सिटी पुलिस ने पशु क्रूरता समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
पशु क्रूरता समेत कई धाराओं में केस दर्ज.(Photo: Screengrab) पशु क्रूरता समेत कई धाराओं में केस दर्ज.(Photo: Screengrab)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

गुजरात के राजकोट से पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सामने आए फुटेज ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में आक्रोश का माहौल है.

यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सी.एन. दवे के अनुसार, घटना के समय पालतू कुत्ता घर के आंगन में रस्सी से बंधा हुआ था. इसी दौरान महेंद्रसिंह जाडेजा और उनका बेटा अभिराजसिंह जाडेजा वहां पहुंचे और लोहें के पाइप तथा पीवीसी पाइप से कुत्ते पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि कुत्ता क्रिनाबेन परमार का है. आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

बच्चों को डराने के आरोप में हमला

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपियों का कहना है कि कुत्ता घर के बाहर रहने पर छोटे बच्चों पर भौंकता था और उन्हें डराता था. बच्चों के पीछे दौड़ने की बात से गुस्से में आकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

देखें वीडियो...

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता दर्द से चीखता रहा, लेकिन पिता-पुत्र लगातार उसे पीटते रहे. इस दृश्य ने घटना को और अधिक गंभीर बना दिया है.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी

इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 452, जीपी एक्ट 135 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »