Advertisement

Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?

aajtak.in | 03 अगस्त 2026, 6:38 AM IST

Manjalpur Assembly Byelection Result 2026 Live Updates: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होना है. 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

मांजलपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. (Photo- ITGD)

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 अगस्त 2026) को जारी होंगे. प्रशासन ने वडोदरा में निर्धारित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुबह 8 बजे से EVM में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी.

बता दें कि मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. ये सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी. 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

वोटों की गिनती को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

बीजेपी-कांग्रेस की बीच मुकाबला

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में हैं.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें योगेश पटेल को 1,20,133 वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी थी. अब देखना ये होगा कि उपचुनाव में जनता सतीश पटेल के सिर जीत का सेहरा बांधती है या कांग्रेस यहां उलटफेर करने में कामयाब होती है.

5:35 AM (एक घंटा पहले)

Manjalpur Upchunav Result Live: बीजेपी का गढ़ रहा है मांजलपुर

Posted by :- Darakhshan

मांजलपुर सीट बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 1990 से 2007 के बीच पांच बार रावपुरा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद 2008 में नए परिसीमन के बाद बनी मांजलपुर सीट से उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज की. वो 36 सालों में लगातार 8 बार विधायक चुने गए.

4:48 AM (एक घंटा पहले)

Manjalpur Upchunav Result 2026: योगेश पटेल के निधन से खाली हुई थी सीट

Posted by :- Darakhshan

मांजलपुर सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन की वजह से खाली हो गई थी. ऐसे में 30 जुलाई को यहां उपचुनाव कराए गए. इस चुनाव में बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल पर भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में हैं.