गुजरात में तीन बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूदा ग्रामीण, हत्या की कोशिश केस में जमानत पर चल रहा था बाहर

गुजरात के बोटाद जिले में एक ग्रामीण ने तीन बच्चों समेत कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. ये ग्रामीण अपने तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था. वहां ट्रेन के सामने आते ही कूद गया. तीनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है.

Advertisement
गुजरात में सुसाइड का मामला सामने आया है. गुजरात में सुसाइड का मामला सामने आया है.

aajtak.in

  • बोटाद,
  • 01 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

गुजरात के बोटाद जिले में बड़ी घटना सामने आई है. यहां तीन बच्चों को लेकर एक ग्रामीण ट्रेन के आगे कूद गया. तीनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है. उसके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है.

मामला निंगाला और आलमपुर स्टेशन के बीच का है. रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वीएस गोले ने बताया कि यह घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है.  42 वर्षीय मंगाभाई विजुडा अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ निंगाला और आलमपुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचा. यहां ट्रेन के सामने आते ही शख्स बच्चों समेत ट्रैक पर आ गया, जिससे तीनों की मौत हो गई.

Advertisement

'रिश्तेदार से झगड़े मामले में जमानत पर छूटा था'

पुलिस के अनुसार, मंगाभाई विजुडा इस समय हत्या की कोशिश के एक मामले में जमानत पर चल रहा है. उसका एक रिश्तेदार के साथ झगड़ा हो गया था. इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. एसआई वीएस गोले ने कहा, चारों भावनगर से गांधीधाम जा रही ट्रेन के सामने कूद गए. युवक, उसकी दो बेटियों और बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए.

'गधादा तालुका गांव के रहने वाले थे'

विजुडा के अलावा मरने वालों की पहचान उनकी बेटियों सोनम (17), रेखा (21) और बेटे जिग्नेश (19) के रूप में हुई. ये बोटाद जिले के गधादा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे.

'पुलिस बोली- जांच कर रहे हैं'

पुलिस का कहना है कि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस कदम के पीछे का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है. मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »