गुजरात: अपनी कुर्सी बचाने की कोश‍िश में CM आनंदीबेन, 2 दिन में किए ये 3 बड़े ऐलान

पाटीदार आंदोलन ओर दलित कांड की वजह से लगातार विरोधि‍यों के निशाने पर रही गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने पिछले दो दिनों में तीन बड़ी घोषणाएं करके राज्य के लोगों को खुश कर दिया है.

Advertisement
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल

गोपी घांघर / रोहित गुप्ता

  • अहमदाबाद,
  • 01 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

पाटीदार आंदोलन ओर दलित कांड की वजह से लगातार विरोधि‍यों के निशाने पर रही गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने पिछले दो दिनों में तीन बड़ी घोषणाएं करके राज्य के लोगों को खुश कर दिया है.

आनंदीबेन ने शनिवार को अचानक ही वलसाड़ के एक सरकारी कार्यक्रम में घोषणा कर की कारों और छोटे वाहनों पर पूरे गुजरात में 15 अगस्त से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. टोल टैक्स माफ करने की राज्य के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे. आनंदीबेन ने ये ऐलान भी किया, टोल टैक्स की सारी रकम का बोझ राज्य सरकार उठाएगी.

Advertisement

पाटीदारों के ख‍िलाफ 90 फीसदी केस वापस लेने का ऐलान
रविवार को जब गुजरात में दलित महासभा में ये फैसला किया जा रहा था कि मरे हुए जानवरों को उठाने वाले 5 अगस्त से 15 अगस्त तक अहमदाबाद से ऊना पैदल यात्रा निकाल असली आजादी मनाएंगे तभी सीएम ने एक बड़ा ऐलान कर लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे पाटीदारों को खुश कर दिया. आनंदीबेन ने पाटीदार आंदोलन के दौरान दर्ज हुए पथराव के 438 में से 391 केस वापस लेने का ऐलान कर दिया. इस पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि आनंदीबेन राजद्रोह का केस वापस न लेकर पाटीदारों को बांटने की कोश‍िश कर रही हैं.

1 अगस्त से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू
अभी दिन खत्म भी नहीं हुआ था कि सरकार ने और बड़ी घोषणा कर नाराज चल रहे गुजरात के 4.65 लाख सरकारी कर्मचारियों और 4.12 लाख पेंशनधारकों को खुश कर दिया. सीएम ने ऐलान किया कि राज्य में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 अगस्त से लागू हो जाएंगी. इससे सरकार पर 6 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

Advertisement

आनंदीबेन की इन घोषणाओं से लग रहा है कि जैसे गुजरात में विधानसभा चुनाव 2017 में नहीं, बल्कि इसी साल हों. ये देखना बहुत दिलचस्प रहेगा कि पाटीदारों और दलितों के बीच जातिवादी समीकरणों की ये घोषणएं कितनी कारगर साबित होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »