'सलीम से सुरेश बनकर फंसाया तो खैर नहीं...', भागकर शादी करने पर सख्ती की तैयारी में गुजरात सरकार

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में भागकर शादी करने वालों के लिए पंजीकरण नियम कड़े किए जाएंगे. उन्होंने 'लव जिहाद' और फर्जी पहचान बताकर बेटियों को फंसाने वालों को सख्त चेतावनी भी दी.

Advertisement
गुजरात में मैरिज रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव  की तैयारी की जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर) गुजरात में मैरिज रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी की जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

गुजरात सरकार भागकर शादी (एलोपमेंट मैरिज) करने वालों के लिए पंजीकरण नियमों को बेहद सख्त करने जा रही है. विधानसभा सत्र के दौरान गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार प्रेम की विरोधी नहीं है, लेकिन प्रेम के नाम पर होने वाले छल-कपट और पहचान छिपाकर की जाने वाली शादियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

सदन को संबोधित करते हुए हर्ष संघवी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का विचार साफ है कि यदि कोई 'सलीम' बनकर 'सुरेश' के नाम से हमारी बेटियों को ठेस पहुंचाने का काम करेगा, तो सरकार उसका ऐसा हाल करेगी कि वह किसी और बेटी से बात करने लायक नहीं बचेगा."

 उन्होंने इसे सांस्कृतिक और सामाजिक पतन का कारण बताते हुए 'लव जिहाद' को समाज के लिए घातक करार दिया. हर्ष संघवी ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों और धर्मगुरुओं से मिले सुझावों के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के गोमती नगर थाने में लव जिहाद और देह व्यापार के आरोप, पीड़िताओं के समर्थन में पहुंचे हिंदू संगठन

पंजीकरण प्रक्रिया
भागकर शादी करने वालों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जटिल बनाया जाएगा ताकि माता-पिता की सहमति और पहचान की सत्यता सुनिश्चित हो सके. अगले 30 दिनों तक आम जनता से इस विषय पर सुझाव मांगे गए हैं, जिसके बाद आधिकारिक नियमों की घोषणा की जाएगी.

Advertisement

गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जोर देकर कहा कि भारत में शादी एक पवित्र संस्कार है और सरकार इसकी परंपरा और मर्यादा को बचाने के लिए कटिबद्ध है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement