गुजरात: महिसागर नदी पर बनेगा दो लेन का हाईलेवल पुल, हाल ही में ब्रिज टूटने से हुआ था हादसा

गुजरात सरकार ने महिसागर नदी पर हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को घोषणा की कि महिसागर नदी पर एक नया दो लेन का हाईलेवल पुल बनाया जाएगा.

Advertisement
गुजरात के वडोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल गिर गया (File Photo: Reuters) गुजरात के वडोदरा में महीसागर नदी पर बना पुल गिर गया (File Photo: Reuters)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 13 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

गुजरात सरकार ने महिसागर नदी पर हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को घोषणा की कि महिसागर नदी पर एक नया दो लेन का हाईलेवल पुल बनाया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है और 212 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है.

यह निर्णय 9 जुलाई को आनंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले 40 साल पुराने पुल के एक हिस्से के ढहने के बाद लिया गया. इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए थे और अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है.

Advertisement

पुराना पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों, यात्रियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी को देखते हुए सरकार ने तेज़ी से नया पुल बनाने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री ने वडोदरा और आनंद जिलों को जोड़ने वाले मुजपुर गांव के पास नया पुल बनाने की मंजूरी दी है. यह पुल 18 महीनों के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

सड़क एवं भवन विभाग के अधीक्षण अभियंता एनवी राठवा ने जानकारी दी कि मौजूदा दो लेन वाले मुजपुर अप्रोच रोड को चौड़ा कर चार लेन में बदला जाएगा और इसकी चौड़ाई 7 मीटर की जाएगी. इसके साथ-साथ हाइवे से पुल तक की 4.2 किलोमीटर की दूरी को भी चौड़ा कर चार लेन किया जाएगा.

Advertisement

इस बीच, महिसागर नदी में अब भी लापता व्यक्ति की तलाश रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रही. राहत दल रबर बोट और अन्य उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. साथ ही नदी से कई छोटे वाहनों का मलबा भी निकाला गया है.

राज्य सरकार का यह कदम भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने और यातायात सुविधा बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »