गुजरात: कार में बंद हुए 4 बच्चे, दम घुटने से हुई मौत

गुजरात के अमरेली गांव में कार के अंदर दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के संबंध में जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

Advertisement
दम घुटने कार में मृत मिले बच्चे दम घुटने कार में मृत मिले बच्चे

ब्रिजेश दोशी

  • अमरेली,
  • 04 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

गुजरात से हैरान करने वाली खबर आई है. जहां के अमरेली जिले के एक गांव में एक कार के अंदर दम घुटने से चार बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के संबंध में जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

यह भी पढ़ें: गुजरात: पाटन में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

Advertisement

पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि घटना शनिवार को जिले के रंधिया गांव में हुई. पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले एक खेतिहर मजदूर दंपति के बच्चे थे.

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को छोड़कर भारत मंदानी के खेत पर काम के लिए चले गए. इसी दौरान चार बच्चे अपने घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में घुस गए. अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ित 2 से 7 साल की उम्र के थे और कार अंदर से बंद हो गई.

यह भी पढ़ें: गुजरात: पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

कार बंद होने के चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को जब उनके माता-पिता और कार मालिक वापस लौटे तो उन्होंने शव देखा. अधिकारी ने बताया कि अमरेली (तालुका) पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »