Gujarat: सूरत के टेक्सटाइल मिल में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, तीन घायल

गुजरात के सूरत के एक टेक्सटाइल मिल में ब्लास्ट हो गया, जिसमें काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Advertisement
सूरत की एक टेक्सटाइल मिल में विस्फोट (फाइल फोटो) सूरत की एक टेक्सटाइल मिल में विस्फोट (फाइल फोटो)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 14 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

टेक्सटाइल नगरी के नाम से मशहूर गुजरात के सूरत की एक कंपनी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सूरत की टेक्सटाइल मिलों के अंदर आए दिन हादसों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इन हादसों को रोकने के लिए मिल मालिकों और सरकारी तंत्र द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं. ऐसी ही एक घटना खटोदरा पुलिस स्टेशन थाना इलाके में हुई है, जहां पांडेसरा-बमरोली रोड पर स्थित मनहर प्रोसेस डाइंग मिल के टैंक में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

Advertisement

फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत महानगरपालिका के फायर कंट्रोल रूम को रात को 2:42 पर खडोदरा इलाके में स्थित मनहर प्रोसेस मिल में टैंक के लीकेज होने की फोन करके खबर दी गई थी. जानकारी मिलते ही अलग-अलग इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. फायर विभाग की टीम के पहुंचने से पहले टैंक में ब्लास्ट हो गया था. इसकी वजह से वहां काम कर रहे 40 वर्षीय विद्या भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय राजेश ओमप्रकाश, 30 वर्षीय दीपू बाबरी और 42 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भारती मईया अस्पताल में रेफर किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »