भारत टैक्सी अगले 2 साल में 500 से ज्यादा शहरों में शुरू होगी: अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. यह देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित, ड्राइवर-स्वामित्व वाली टैक्सी सेवा है, जिसमें जीरो कमीशन मॉडल लागू होगा. ड्राइवरों को पूरी कमाई मिलेगी और वे प्लेटफॉर्म के सह-स्वामी होंगे. योजना के तहत कम ब्याज पर ऋण, बीमा और व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

Advertisement
Bharat Taxi का विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. File Photo ITG Bharat Taxi का विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. File Photo ITG

aajtak.in

  • गांधीनगर,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के 14 शहरों में 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अगले दो वर्षों में भारत टैक्सी का विस्तार देश के 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ा जाएगा.

Advertisement

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित ड्राइवर-स्वामित्व वाली राइड-हेलिंग सेवा है. इसका उद्देश्य पारंपरिक कैब एग्रीगेटर कंपनियों के विकल्प के रूप में ड्राइवरों को बेहतर और न्यायसंगत व्यवस्था उपलब्ध कराना है. इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता 'जीरो कमीशन मॉडल' है, जिसमें ड्राइवर ही प्लेटफॉर्म के सह-स्वामी होंगे और उन्हें किराए की पूरी राशि मिलेगी.

अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवर अब केवल चालक नहीं बल्कि 'सारथी' और इस प्लेटफॉर्म के सह-मालिक होंगे. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस पहल के माध्यम से सारथियों को कम ब्याज पर ऋण, बीमा सुरक्षा और व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

उन्होंने कहा कि देशभर में अब तक 7 लाख से अधिक सारथी 100 रुपये के शेयर खरीदकर भारत टैक्सी के सह-स्वामी बन चुके हैं. शाह ने विश्वास जताया कि यह सहकारी मॉडल यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ड्राइवरों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चित करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »