PM नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का आज मंगलवार को सिविल अस्पताल में निधन हो गया. नर्मदाबेन का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद ,
  • 27 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST
  • अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 10 दिन से चल रहा था इलाज
  • PM मोदी के पिता दामोदरदास के भाई हैं जगजीवन दास
  • पति जगजीवन दास का कई साल पहले ही हो गया था निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का आज मंगलवार को सिविल अस्पताल में निधन हो गया. नर्मदाबेन का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था. वह 80 साल की थीं.

नर्मदाबेन मोदी (80) अपने बच्चों के साथ अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि हमारी चाची नर्मदाबेन को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर करीब 10 दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि आज उन्होंने अहमदाबाद स्थित सिविल कोविड-1,200 बेड वाले अस्पताल में अंतिम सांस ली.

प्रह्लाद मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदरदास के भाई जगजीवन दास का कई साल पहले ही निधन हो गया. 

पीएम मोदी की चाची के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची श्रीमती नर्मदाबेन मोदी जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि!

नर्मदाबेन मोदी के निधन पर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक जताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची श्रीमती नर्मदाबेन मोदी जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »