देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय एक साथ कई मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन शामिल हैं. इसके चलते उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के बड़े हिस्से में व्यापक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं.