पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक खुन्नस में मान को रोका, वहीं अकाली दल का दावा है कि मान के पास तय सीमा से अधिक सामान था.