दिल्ली की सड़कों पर रात के समय महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इसका सच जानने के लिए एक ग्राउंड रियलिटी चेक किया गया. इस दौरान बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें और बातें सामने आईं. दिल्ली के एम्स, लाजपत नगर और कई गर्ल्स कॉलेजों के बाहर महिला रिपोर्टर्स ने खुद सड़कों पर खड़े होकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया.