मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. हाल ही में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोमबत्तियां जलाकर और हाथों में संविधान की कॉपी लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश के नागरिकों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रहे हैं.