विपक्षी दलों के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक और विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सरगर्मी तेज हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेता लंच मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं. इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सेवा दल के कार्यकर्ता भी व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं. बैठक स्थल के बाहर तीन बसें खड़ी की गई हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सांसदों को हिरासत में लिया जा सकता.