दिल्ली सरकार में गृह मंत्री आशीष सूद ने रेखा सरकार के प्लान पर बात की. सूद ने कहा कि पिछली सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल स्पेंडिंग पर केवल केंद्र सरकार और LG पर दोषारोपण करती रही. उन्होंने स्लम रिहैब के सवाल पर कहा कि जनता की सेवा और उनकी अपेक्षाएँ अपने आप में चुनौती हैं और इन्हें पूरा करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही है.