दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर बीती रात से प्रदर्शन कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने संगठन के सदस्यों के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं और महिला प्रतिनिधियों के साथ बर्बरता करने वाली पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है.