दिल्ली के रामलीला मैदान और कनॉट प्लेस में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला है. विपक्षी दलों के इस विशाल राजनीतिक प्रदर्शन में कांग्रेस, वामपंथी धड़े, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने दल के झंडों और बैनरों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह मार्च शुरू करने की योजना बनाई गई.