दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास 10 राजाजी मार्ग पर गठबंधन के कई प्रमुख दिग्गज नेता एकत्र हुए हैं. इस बैठक में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और फारूक अब्दुल्ला जैसे प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल हैं. सभी दिग्गज नेता विशेष बसों में सवार होकर कनॉट प्लेस और मिंटो रोड के रास्ते अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां एक विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया जा रहा है.